गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बच्चों की शिक्षा है हमारी प्राथमिकता -जावेद अहमद खान

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बर्डपुर के अन्तर्गत आदर्श बाल वाटिका के रूप में चयनित प्राथमिक विद्यालय मटियारिया में शासन के मंशानुरूप बाल वाटिका में नामांकित सभी बच्चों को कलर बॉक्स एवं कलर कॉपी का वितरण बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद अहमद खान उर्फ चुन्ने प्रधान एवं सदर विधायक श्यामधनी राही के प्रतिनिधि तौर पर नितेश पाण्डेय के द्वारा वितरण किया गया। वितरण के पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद अहमद खान ने कहा कि नगर पंचायत के समस्त विद्यालयों का कायाकल्प के साथ ही साथ बच्चों की शिक्षा हेतु हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। भाजपा नेता नीतेश पाण्डेय द्वारा बाल वाटिका को और बेहतर शिक्षा के लिए विधायक से हर समय सहयोग का आश्वासन दिया गया। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय सभासद कमरुद्दीन एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, ब्लॉक समन्वय गुणवत्ता आशीष सिंह, वन्दना सिंह, रेनू सिंह, सरोज देवी, सरस्वती आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!