गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पोस्टल ऑर्डर पर डाककर्मी वसूल रहे दोगुना कमीशन

सिद्धार्थनगर। अगर आप जनपद के पोस्ट आफिसों से पोस्टल ऑर्डर खरीदने जा रहे हैं तो दोगुना कमीशन देने को तैयार रहें। जनपद के अधिकांश डाकघरों में पोस्टल ऑर्डर की भारी कमी है। 10 डाकघर घूमने के बाद पोस्टल ऑर्डर मिल जायें तो अपने आप को भाग्यशाली समझिए। लेकिन जब कमीशन देने की बारी आती है तो 50 पैसे प्रति पोस्टल आर्डर के बदले दुगने रुपये वसूला जा रहा है। पोस्टल ऑर्डर की कमी होने के कारण लोग अवैध वसूली के बावजूद भी दोगुना कमीशन देकर पोस्टल आर्डर खरीद रहे। सूत्रों के अनुसार पहले तो डाककर्मी सीधे कहते हैं कि पोस्टल आर्डर बच्चा ही नहीं है। लेकिन बाद में वही डाककर्मी उपभोक्ताओं से कहते हैं कि यदि आपको जरूरी हो तो दुगना रुपया देना पड़ेगा, पोस्टल आर्डर मिल जायेगा। ऐसे में उपभोक्ता मजबूर होकर पोस्टल आर्डर दुगना रुपया देकर खरीदी लेता है। इतना ही नहीं सूत्र बताते हैं कि जब उपभोक्ताओं द्वारा इस भ्रष्टाचार की शिकायत पोस्ट ऑफिस इंचार्ज से किया जाता है तो वे ध्यान नहीं देते हैं। जनपद में अधिकांश पोस्ट ऑफिस ऐसे हैं, जहां पर उपभोक्ताओं को खुलेआम ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। एतराज पर डाककर्मी उपभोक्ताओं से सीधे कहते हैं कि जहां भी शिकायत करना हो कर सकते हो पोस्ट ऑफिस के खिलाफ शिकायत कहीं भी नहीं सुना जाएगा। ऐसे में अब देखना है कि विभागीय उदासीनता की वजह से उपभोक्ताओं को पोस्ट ऑफिसों में कब तक ठगी का शिकार होना पड़ेगा। या फिर विभाग पोस्ट ऑफिसों में बैठे तंत्रो पर भ्रष्टाचार न करने का लगाम लगाने में सफल हो पाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!