गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

पयागपुर मंडल में तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों का उमड़ा जन सैलाब

पयागपुर विधानसभा 287 के लोगों ने बढ़ चढ़कर इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर (बहराइच)। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पयागपुर का माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया और देखते ही देखते सुबह 10:00 बजे से ही लोगों का जमावड़ा रामालय गेस्ट हाउस पयागपुर में होना शुरू हो गया सभी लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे भी लगना शुरू कर दिया। आज सुबह 11 बजे रामालय गेस्ट हाउस से बाबा राम प्रकाश मंदिर तक भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा में मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और स्थानीय जनसमुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति गीतों ने माहौल को राष्ट्रमय बना दिया। तिरंगा झंडा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा— “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें देश की एकता, अखंडता और बलिदान की याद दिलाता है। इसके सम्मान की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।” हम अपने पयागपुर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने नतमस्तक हूं जिन्होंने आज इस तिरंगा झंडा यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लिया। विधानसभा पयागपुर फिर नंबर एक पर आ गया। बाबा राम प्रकाश मंदिर से लौटकर तिरंगा झंडा यात्रा रामायण गेस्ट हाउस पर आकर समाप्त हुई।

विशेश्वरगंज/ बहराइच। मण्डल विशेश्वरगंज की तिरंगा यात्रा में राष्ट्रभक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
आज विशेश्वरगंज मे भाजपा कार्यालय से तिरंगा पद यात्रा प्रारंभ होकर विशेश्वरगंज बस स्टेशन होते हुए हनुमान मंदिर स्थल से होकर पुन: विशेश्वरगंज भाजपा कार्यालय में समाप्त हुई। भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आप सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों का हृदय से पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी,मडंल अध्यक्ष पयागपुर प्रमोद कुमार पांडे,मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण देव शुक्ला, विनोद त्रिपाठी मंडल उपाध्यक्ष, नफीस सिद्दीकी, जिला पंचायत सदस्य जनक सिंह, नगर पंचायत वार्ड नंबर एक सभासद ज्योति सरोज, नगर पंचायत सभासद कोट बाजार मुकेश शर्मा, अजीत शुक्ला, सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!