गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पीएम की मां का अपमान विकृत मानसिकता का प्रमाण, जनता देगी जवाब – राघवेन्द्र प्रताप सिंह

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। जिला परिषद मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माताजी का अपमान विपक्ष की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश और बिहार की जनता ऐसे लोगों को आगामी चुनाव में करारा जवाब देगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों दृ सूरत, वापी, पुणे, डोम्बिवली, मलाड, साकीनाका, घाटकोपर, ठाणे, मीरा रोड, नासिक व पड़वल नगर दृ में हिंदू सम्मेलन और प्रवासी मतदाता संपर्क अभियान के तहत प्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यूपी भवन सहित छह प्रमुख स्थानों पर सभाओं को संबोधित किया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मैं चंदा लेने नहीं गया था, बल्कि अपने भाइयों को यह विश्वास दिलाने गया था कि डुमरियागंज का हिंदू अकेला नहीं है। प्रवासियों ने जो प्यार, आत्मीयता और सम्मान दिया, वह मेरे जीवन का अमूल्य अनुभव है। उन्होंने कहा कि पहले जब कोई डुमरियागंज निवासी रोज़गार या व्यवसाय के लिए बाहर जाता था तो कुछ लोग उसके घर-खेत पर कब्जा कर लेते थे, लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार में अब ऐसा संभव नहीं है। हम डुमरियागंज के हर हिंदू के सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव खड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य डुमरियागंज को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है, जहाँ सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान की गारंटी हो। प्रेस वार्ता के दौरान प्रवासी भाइयों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनका समर्थन और आशीर्वाद डुमरियागंज के विकास की सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान चेयरमैन चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, लालजी शुक्ला, राजन अग्रहरि, सत्य प्रकाश पाण्डेय, प्रेम पाण्डेय, धर्मेश पाण्डेय, रघुनंदन पाण्डेय, संतोष अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!