विधायक ने सीडीओ को पत्र लिखकर निर्माणाधीन स्टेडियम की मांगी सूचना

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। लोकप्रिय विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर बलराम सिंह कों पत्र लिखकर जोगिया विकास क्षेत्र के गांव मधवानगर में बन रहे स्टेडियम के कार्यों की पूरी जानकारी मांगी है। विधायक विनय वर्मा ने पत्रांक-174/प्रा०मिनी स्टे०/यु०अ०/2025-26, दिनांक 22-08-2025 का सन्दर्भ देखने कों लेकर पत्र में लिखा कि जो मेरे विधानसभा क्षेत्र-302 शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम पंचायत मघवानगर विकास खण्ड जोगिया के अर्न्तगत मेरे द्वारा प्रस्तावित ग्रामीण स्टेडियम को मुख्यमंत्री जी की स्वीकृति के उपरान्त निर्माण हेतु यू0पी0पी0सी0एल0 की बस्ती इकाई को कार्यदायी संस्था नामित की गयी, जिसकी निर्माण प्रगति से मुझे अवगत कराया गया है। विधायक ने सीडीओ से निर्माणाधीन स्टेडियम के कार्यों की विन्दुवार सूचना मांगते हुए लिखा कि स्टेडियम की ड्राइंग जिसमें उक्त स्टेडियम में क्या-क्या बनना है और क्या कारण रहा कि शासन द्वारा निर्धारित कार्य पूर्ण की तिथि के पश्चात भी आज तक निर्माण कार्य पूर्ण क्यों नहीं हो पाया। विधायक ने यह भी लिखा कि जब कार्य अभी तक अधूरा है तों द्वितीय किस्त रकम की भुगतान कैसे हुआ और निर्माण कार्य के दौरान कितनी बार जांच दल द्वारा किन-किन तिथियों में औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निर्माणाधीन स्टेडियम में उपयोग की जाने वाली भवन सामग्री मानकानुसार, प्रयोग की गई गुणवत्तापूर्ण एवं स्वीकृत कम्पनी का साक्ष्य के साथ विद्युत उपकरण में जिस कम्पनी की स्वीकृति प्राप्त है, उसी कम्पनी का ओरिजनल मैटेरियल ही प्रयोग में लाया गया है कि नहीं। विधायक ने पत्र में लिखा कि निर्माणाधीन स्टेडियम से सम्बन्धित सभी सूचनाओ से मुझे एक सप्ताह के भीतर अवगत करायें। अन्यथा मुझे उच्चस्तरीय कार्यवाही हेतु बाध्य होकर मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में विंदुवार प्रकरण की जांच हेतु अवगत कराना पड़ेगा।



