गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

50 बेड हॉस्पिटल में पर्ची काउन्टर पर मरीजों से अभद्रता, जांच की मांग

सुषमा मिश्रा/दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/सिद्धार्थनगर। 50 बेड संयुक्त चिकित्सालय बांसी में पर्ची काउन्टर पर मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जिससे तमाम मरीजों में गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। आपको बता दें कि 50 बेड हॉस्पिटल में तमाम सुविधाओं का अभाव है, उसके बावजूद भी पर्ची बनवाने के लिए जाने पर काउन्टर पर बैठी कर्मचारी गुंजा और एक अन्य युवक का व्यवहार मरीजों के साथ काफी अशोभनीय व्यवहार रहता है। यह दोनों कर्मचारी पर्ची बनवाने जाने के लिए मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और उनसे अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। भाजपा महिला मोर्चा तिलौली मंडल की अध्यक्ष सुषमा सरोज मिश्रा ने कहा कि उन्होंने शनिवार को अपनी पुत्री का इलाज कराने के लिए पर्ची बनवाने के लिए जब गई तो उनसे अभद्र भाषा में बात किया गया। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत करने के लिए जब वे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बांसी उजैर अहमद के कमरे में गई तो वह अनुपस्थित पाये गये, जिससे वे शिकायत नहीं कर पाई। सुषमा मिश्रा ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से 50 बेड हॉस्पिटल बांसी में हो रही लापरवाही की जांच करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!