गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

जयन्ती पर कांग्रेस ने विद्रोह के नायक मंगल पाण्डेय को किया नमन

बस्ती।1857 के विद्रोह के नायक मंगल पाण्डेय को उनकी जयन्ती पर कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में याद किया गया। कांग्रेस नेताओं ने मंगल पाण्डेय के चित्र पर मार्ल्यापण के बाद उनके योगदान पर चर्चा किया।कांग्रेस नेता संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मंगल पाण्डे भारतीय इतिहास में एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी हैं। उन्होंने देश को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्हें भारत के पहले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक के रूप में जाना जाता है। कार्य्रक्रम का संचालन करते हुये डा. वाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि मंगल पाण्डेय को 1857 के सिपाही विद्रोह का नायक माना जाता है और 1857 के विद्रोह में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। कांग्रेस नेता रामबचन भारती, शौकत अली नन्हू, लालजीत पहलवान ने कहा कि मंगल पाण्डेय जन्म 19 जुलाई 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगवा गाँव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्हें कई रेजिमेंट अधिकारियों पर हमलों में भाग लेने के लिए जाना जाता था। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। जयन्ती पर मंगल पाण्डेय को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से रामधीरज चौधरी, अलीम अख्तर, राहुल चौधरी, सद्दाम हुसेन, गुड्डू सोनकर, सर्वेश कुमार शुक्ल, विनय तिवारी, अशरफ अली, फिराज खान, मनोज कुमार पाण्डेय, जय प्रकाश अग्रहरि, आनन्द कुमार निषाद आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!