नगर पंचायत शोहरतगढ़ में रिसाइकलिंग के माध्यम से आय के साथ मिला लोगों को रोजगार

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के एमआरएफ सेन्टर के माध्यम से प्लास्टिक कचरा को रिसाइकिलिंग करके नगर के आय में वृद्धि कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस योजना से लगभग एक दर्जन लोगों को रोजगार से जोड़ा है। मुख्यमंत्री शहरी फेलो विनय पटेल ने बताया कि आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ आकांक्षी नगर निकाय सम्मिलित हैं। नगर पंचायत के सभी वार्डों समुचित निरंतर सफाई करने के दौरान घरों व सड़कों पर फेंका गया कुड़ा कचरा निकलता है, उसे नगर पंचायत शोहरतगढ़ में स्थित मैटिरीयल रिकबरी फैसिलिटी सेन्टर (एमआरएफ) में मशीन द्वारा प्लास्टिक व धातु को अलग-अलग किया जाता है। कम्प्रेशर मशीन से प्लास्टिक कचरा को बण्डल बनाकर वेण्डर के हाथों बिक्री की जाती है। इससे लगभग एक दर्जन लोगों को रोजगार मिला है। कुड़ा निस्तारण से नगर स्वच्छ व सुन्दर दिख रहा है साथ में निकाय के आय में की बढ़ोत्तरी हो रही है। नगर पंचायत उमा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि आकांक्षी आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ ने पहली बार सिद्धार्थ नगर जिले में एमआरएफ सेन्टर के माध्यम से प्लास्टिक कचरा को रिसाइकिलिंग करके 1118 किग्रा प्लास्टिक वेण्डर के हाथों बेचकर लगभग 50 हजार रूपये की बिक्री की गयी है। एमआरएफ सेन्टर पर एक दर्जन लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है। नगर को स्वच्छ सुन्दर बनाने के लिए सफाईकर्मी पूरी तन्मयता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इस दौरान ईओ शोहरतगढ़़ सचिन कुमार चौधरी, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, बड़े बाबू राजेश त्रिपाठी, मुख्यमंत्री शहरी फेलो विनय पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।




