जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता में नौगढ़ सेमरियावां विजेता व शोहरतगढ़ लेदवा की टीम रही उपविजेता

सिद्धार्थनगर। जनपद के खेल स्टेडियम में मंगलवार को 33वीं जनपदीय बेसिक हॉकी चयन, ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालिका वर्ग में खुनियांव व बालक वर्ग में नौगढ़ की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पैरा ओलम्पिक संघ अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर किया। जिला खेल स्टेडियम में जनपद के चार बालक वर्ग और दो बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग सेमीफाइनल का मुकाबला खुनियांव एवं शोहरतगढ़ के बीच हुआ। जिसमें शोहरतगढ़ 1-0 से विजयी रही। दूसरे सेमीफाइनल में नौगढ़ ने जोगिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला शोहरतगढ़ के कम्पोजिट विद्यालय लेदवा और नौगढ़ के सेमरियावां के बीच हुआ। जिसमें नौगढ़ विजेता रही जबकि शोहरतगढ़ की टीम उपविजेता बनी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष सन्तोष कुमार श्रीवास्तव ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। आयोजक ब्लाक खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों को बैज लगाकर, अंग वस्त्र भेंट कर व माल्यार्पण कर स्वागत स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजक ब्लॉक बीइओ महेन्द्र कुमार, राधे रमण त्रिपाठी, अभय पाण्डेय, मिर्जा महबूब हसन, उपेन्द्रनाथ उपाध्याय, सीमा द्विवेदी, राकेश कुमार, अतुल कुमार वर्मा, रविन्द्र सिंह गुर्जर, गुलाम हुसैन रिजवी, राजकुमार, राजेन्द्र प्रसाद, सुनील कुमार, जीशान खलील, सत्येन्द्र कुमार गुप्त, मुस्तन शेरुल्लाह, अमरेश कुमार बालकृष्ण मिश्रा आदि लोग मौजूद रहें।




