गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिला इकाई के शपथ ग्रहण और परिचय पत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन

बस्ती। यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिला इकाई का शपथ ग्रहण और परिचय पत्र वितरण समारोह का आयोजन रविवार को बड़ेवन के पास स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुआ। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों में सेवा भाव सबसे आवश्यक है। बिना सेवा भाव के इस क्षेत्र में जुड़ना तो आसान है लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सकता है। इस क्षेत्र में हम सभी को सतत प्रयास करने के साथ बहुत ही विनम्र भाव से धैर्य और सहनशीलता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने फार्मासिस्ट और उनसे जुड़ी विभागीय समस्याओं और अन्य बिंदुओं पर आश्वस्त करते हुए कहा कि फेडरेशन से जुड़े सभी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कृष्ण ने कहा कि आज फार्मासिस्ट तमाम सारी समस्याओं से जूझते हुए भी लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में फेडरेशन की यह जिम्मेदारी है कि वह उनसे जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रभावी प्रयास करें। कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव देवेंद्र, प्रदेश सचिव अजीत यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रामसरण, अवधेश यादव, जिला प्रभारी शिवम अग्रहरि, जिलाध्यक्ष एके मिश्र, समाजसेवी जगदीश प्रसाद शुक्ल, नागेंद्र सिंह सिंकू, डा. अखिलेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को परिचय पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया। संचालन विवेक कुमार मिश्र ने किया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष मनीष चौधर, जिला महामंत्री आदर्श वर्मा, जय प्रसाद, उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, अशोक यादव, सत्यम श्रीवास्तव, शिवेश तिवारी, मो. आसिफ सिद्दीकी, जिला मंत्री मनीष चौधरी, संजय पटेल, दिव्यांश शुक्ल, नीरज यादव, हर्ष पांडेय मीडिया प्रभारी कार्तिक त्रिपाठी, कोषाध्याय सुधीर चौरसिया, संरक्षक आदर्श कुमार वर्मा सहित सभी ब्लॉक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!