गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बेंवा-भड़रिया मार्ग पर बांस से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

भवानीगंज/सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र अन्तर्गत थाना क्षेत्र भवानीगंज के निर्माणधीन बेंवा-भड़रिया मार्ग पर एक और हादसा हुआ है। मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे खुन-खुन चौराहे के लटिया पुल के पास एक ट्रक पलट गया। असम से सहारनपुर जा रहे बांस से लदे ट्रक का स्टीयरिंग अचानक जाम हो गया। इससे चालक ने वाहन पर से नियन्त्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आयीं और वह सुरक्षित है। मार्ग पर यह पहला हादसा नहीं है। पिछले कुछ दिनों में कई वाहन पलट चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!