गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा पर किरबिल गांव में सोमवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चौरी निवासी 30 वर्षीय राजदेव पुत्र स्व० श्रीनाथ और लीलाडेवा निवासी20 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई। दोनों एक बाइक पर सवार होकर चौरी गांव आ रहे थे जैसे ही वे किरबिल गांव पहुंचे बभनी की ओर जा रहे ट्रेलर उन्हें धक्का मारते हुए फरार हो गया।मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button