डीपी एक्ट मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। थाना दुद्धी पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम (डीपी एक्ट) से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुद्धी पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार मु.नं. 2786/2023, धारा 323, 504, 506, 498ए भादवि एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त शिवप्रसाद पुत्र राघव, निवासी नवजीवन, थाना विन्ध्यनगर, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद रविवार को अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह एवं महिला आरक्षी सुमन सरोज शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।




