हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ी, इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र करें आवेदन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अनुसार हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा जारी सर्कुलर-3 के तहत हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2026 से बढ़ाकर 24 जुलाई, 2026 कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने जनपद के इच्छुक हज आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट ीजजचेरू//ींरबवउउपजजमम.हवअ.पद पर ऑनलाइन आवेदन अवश्य पूर्ण कर लें। जिन आवेदकों ने केवल पंजीकरण कराया है, लेकिन किसी कारणवश आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे भी अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूर्ण कर लें, अन्यथा हज-2027 के लिए उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों को अभी तक भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट प्राप्त नहीं हुआ है, वे तत्काल संबंधित पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क कर पासपोर्ट प्राप्त कर लें, ताकि अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सके। हज यात्रियों के चयन के लिए ऑनलाइन कुर्रा (डिजिटल रैंडम सेलेक्शन) का आयोजन 30 जुलाई, 2026 को हज हाउस, मुंबई में किया जाएगा। चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी तथा आवेदकों को एसएमएस के माध्यम से भी सूचना दी जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि चयनित हज यात्रियों को 10 अगस्त, 2026 तक रूपया 1,52,300 की अग्रिम धनराशि हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा करनी होगी। उन्होंने सभी इच्छुक आवेदकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।




