गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बिजौरा अस्थाई गौशाला में मवेशियों की दुर्दशा खराब

भनवापुर/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड भनवापुर स्थित बिजौरा अस्थाई आश्रय गौशाला की स्थिति दयनीय बनी हुई है। राप्ती नदी के तट पर स्थित इस गौशाला की एक दीवार गिर चुकी है। नदी का जलस्तर कम होने के बाद भी कटान जारी है। गौशाला में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। मवेशियों को केवल सूखा भूसा दिया जा रहा है। जिलाधिकारी और भनवापुर के बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने ग्राम प्रधानों को हरा चारा और दाना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। लेकिन यह निर्देश धरातल पर नहीं उतर रहा है। स्थानीय निवासी रामकुमार, सीताराम, प्रभुनाथ, अशोक कुमार और रामदयाल ने बताया कि अधिकारियों के निरीक्षण के समय सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाती हैं। निरीक्षण के बाद फिर वही पुरानी स्थिति लौट आती है। उनका कहना है कि उच्च अधिकारियों की जांच के बिना स्थिति में सुधार सम्भव नहीं है। इस सम्बन्ध में बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने बिजौरा अस्थाई गौशाला का शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!