गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुणे तक दौड़ रहा पीड़ित पिता, नहीं मिल रहा न्याय

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। पीड़ित लड़की की मां ने जिले के कप्तान डा0 अभिषेक महाजन को एक पिता ने अपनी 15 वर्षीय बेटी की तलाश में बहरीन से लौटकर चिल्हियां से लेकर पुणे तक दौड़ रहा है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। नेपाल के रूपनदेही जिले के लुंबनी थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने एसपी को बताया कि उसकी बेटी पांच अप्रैल 2025 को चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल गई थी, लेकिन वह गायब हो गई। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एक महीने बाद, 15 मई को लड़की ने फोन किया और बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है और वह पुणे में एक कमरे में बन्द है। उसने अपहरणकर्ता का नाम भी बताया। लड़के के पिता ने कहा कि जानकारी मिलने पर वह बहरीन से गांव आया और चिल्हिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फोन नंबर को ट्रेस किया, जो सही निकला। लेकिन ननिहाल वालों ने पुलिस को गलत जानकारी दी कि लड़की वहां से गायब नहीं हुई। पिता ने कहा कि इस कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले वह पुणे आए और स्थानीय थाने में दौड़ रहे हैं, लेकिन पुलिस एफआईआर की कॉपी मांग रही है। सीओ परवीन प्रकाश ने कहा कि रिश्तेदारों की जानकारी के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!