गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

राज्य निधि मद अन्तर्गत वित्तीय सहायता हेतु दिव्यांगजन व स्वैच्छिक संस्थानों से आमंत्रित किये गये प्रस्ताव

बहराइच। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वी.पी. सत्यार्थी ने बताया कि दिव्यांगजनों के हितार्थ शासन द्वारा श्राज्य निधिश् मद अन्तर्गत 08 श्रेणियों में वित्तीय सहायता हेतु प्रस्ताव प्रेषित किये जाने का प्राविधान किया गया है। प्रदेश के दिव्यांगजनों द्वारा बनाये गये चित्रों, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिये प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं के आयोजन, ऐसे दिव्यांगजन जिनका खेल, ललितकला, संगीत, नृत्य, फिल्म, थियेटर एवं साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हो, उन्हे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किये जाने एवं खेल आयोजन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने का प्राविधान किया गया है। इसी प्रकार दैनिक जीवन के गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिये बेंच मार्क दिव्यांगता (80 प्रतिशत या इससे अधिक) के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरण (हाई सपोर्ट नीड इन्स्ट्रूमेन्ट) का क्रय किये जाने, ऐसे दिव्यांगजन जो गम्भीर बीमारियों यथा-कैंसर, थैलीसीमिया, प्लास्टिक एनीमिया, बहुस्केलोरोसिस से ग्रसित हों अथवा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित न हो, उन्हें चिकित्सा हेतु वित्तीय सहायता, दिव्यांगजनों की शिक्षा एवं पुनर्वास से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर सम्बद्ध हितधारकों का उन्मुखीकरण/प्रशिक्षण कार्यक्रम (इन सर्विस प्रोग्राम) हेतु वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने का प्राविधान किया गया है। इसके अलावा दिव्यांगजन हेतु संचालित विशेष विद्यालयों में गणित अथवा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अथवा मनोवैज्ञानिक आदि प्रयोगशालाओं की स्थापना, दिव्यांगजन हेतु संचालित विशेष विद्यालयों में खेल सुविधाओं का विकास, खेल उपकरण क्रय हेतु वित्तीय सहायता तथा दिव्यांगजनों के पुनर्वासन से सम्बन्धित सामाजिक, चिकित्सीय, शैक्षिक एवं विधिक (लीगल) आदि विषयों पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला के आयोजन हेतु वित्तीय सहायता हेतु प्रस्ताव भेजने की व्यवस्था दी गई है। श्री सत्यार्थी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन तथा स्वैच्छिक संस्थान वित्तीय सहायता हेतु आवेदन कर सकते हैं। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!