गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबलरामपुरबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बस्ती : युगों तक याद किये जायेंगे छत्रपति साहू जी महाराज

दलितो, वंचितों को साहू जी महाराज ने नई दिशा दिया: अरविंद सिंह पटेल

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बस्ती। प्रजातंत्र की मूल भावना की स्थापना के लिये आजीवन संघर्ष करने वाले छत्रपति साहू जी महाराज को उनकी 150 वीं जयन्ती पर याद किया गया। कुर्मी महासभा द्वारा पटेल एस एम एच एण्ड पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा में साहू जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर योगदान पर विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के अध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल ने कहा कि छत्रपति साहू महाराज ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने राजा होते हुए भी दलित और शोषित वर्ग के कष्ट को समझा और सदा उनसे निकटता बनाए रखी। उन्होंने दलित वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की थी। गरीब छात्रों के छात्रावास स्थापित किये और बाहरी छात्रों को शरण प्रदान करने के आदेश दिए। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। कुर्मी महासभा जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि साहू महाराज के शासन के दौरान ‘बाल विवाह’ पर ईमानदारी से प्रतिबंधित लगाया गया।

उन्होंने अंतरजातीय विवाह और विधवा पुनर्विवाह के पक्ष में समर्थन की आवाज उठाई थी। इन गतिविधियों के लिए महाराज साहू को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। साहू महाराज ज्योतिबा फुले से प्रभावित थे और लंबे समय तक ‘सत्य शोधक समाज’, फुले द्वारा गठित संस्था के संरक्षक भी रहे। ऐसे महापुरूषों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन सचिव आर. के. सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, डा. आलोक रंजन वर्मा, अशोक वर्मा र्, इं0 रघुनाथ पटेल, हनुमान प्रसाद चौधरी ,मनसा राम चौधरी , रामदयाल पटेल , सुभाष चौधरी आदि ने कहा कि छत्रपति साहू महाराज ने दलित और पिछड़ी जाति के लोगों के लिए विद्यालय खोले और छात्रावास बनवाए। इससे उनमें शिक्षा का प्रचार हुआ और सामाजिक स्थिति बदलने लगी। परन्तु उच्च वर्ग के लोगों ने इसका विरोध किया। वे छत्रपति साहू महाराज को अपना शत्रु समझने लगे।

उनके पुरोहित तक ने यह कह दिया कि- ‘आप शूद्र हैं और शूद्र को वेद के मंत्र सुनने का अधिकार नहीं है। छत्रपति साहू महाराज ने इस सारे विरोध का डट कर सामना किया। जयन्ती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संतोष कुमार चौधरी, दूधनाथ पटेल, मनीष प्रजापति, रामपूरन ,सुभाष, चन्द्र शेखर, दिनेश चौधरी, लाल यादव, रितेश चौधरी, कविता, मनीषा, पूजा, माया ,अनीता चौधरी ,गोल्डी वर्मा ,लक्ष्मी यादव ,सूरज ,उदयभान ,शिवप्रसाद चौधरी, अमित चौधरी, सत्य प्रकाश, राम प्रकाश ,रामदयाल चौधरी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!