गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

सुभासपा में शामिल हुये 17 लोग, दिलायी सदस्यता

बस्ती। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ‘सुभासपा’ की बैठक सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष मनोज राजभर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक विस्तार पर चर्चा के साथ ही रामकोला से पूर्व विधायक व मंडल प्रभारी प्रदेश सचिव रामानन्द बौध, राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, मन्त्री प्रतिनिधि अमन राजभर, पूर्वांचल प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय ‘एम. एल. सी. प्रतिनिधि उमेश राजभर की उपस्थिति और राष्ट्रीय महासचिव प्रविन्द कुमार सिंह ‘काशी सिंह’ के निर्देश पर अनेक राजनीतिक दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण किया। सुभासपा जिलाध्यक्ष मनोज राजभर ने यह जानकारी देेते हुये बताया कि वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चर्तुभुजी पाण्डेय के संयोजन में मुक्तेश्वर सिंह, श्याम बिहारी अग्रहरि, शिव श्याम, बालकृष्ण, आदर्श, प्रेम प्रकाश, राजकुमार मिश्र, ओम प्रकाश, अर्जुन, प्रदीप कुमार, बीरू, प्रदीप, राम सुन्दर, सुनील कुमार, अभय कुमार यादव, कमलेश पाण्डेय, बनवारीलाल पाण्डेय आदि ने सपा, बसपा व अन्य दल छोड़ सुभासपा की सदस्यता ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!