गौहनियां गांव के समीप टेम्पों अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र चिल्हियां अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर एक दर्दनाक दुर्घटना घट गई। गौहनियां गांव के पास भट्ठे के पास शनिवार की देर रात एक तीन पहिया वाहन टेम्पों गाय को बचाने के प्रयास में अनियन्त्रित होकर सड़क पर पलट गया। सड़क हादसे में टेम्पों में कोई सवारी नहीं थी। लेकिन गाय गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरन्त मदद करते हुए घायल गाय को सड़क किनारे ले जाकर उसका उपचार करवाया। घटना के बाद जब टेम्पों को सीधा किया गया, तो वहां भीड़ इकट्ठा होने लगी। इसे देखते हुए टेम्पों चालक चालाकी से वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर मवेशियों के आवागमन से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह की घटनाएं आये दिन हो रही हैं जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।




