भवानीगंज मण्डल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुई कार्यशाला

भवानीगंज/सिद्धार्थनगर। भाजपा द्वारा भवानीगंज मण्डल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला में पार्टी की आगामी योजनाओं और नीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कर्मयोगी परिवार अभियान के अन्तर्गत सक्रिय, समर्पित और जमीनी स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया और इससे उनका उत्साह बढ़ा। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला संगठनात्मक सशक्तिकरण का माध्यम है। साथ ही नये कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी को एकजुट होकर राष्ट्र और संगठन हित में कार्य करना है। चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया। उन्होंने उनके योगदान की सराहना की। कार्यशाला में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चेयरमैन धर्मराज वर्मा, सन्तोष पासवान, उदयपाल वर्मा, वीरू पंडित, प्रमोद गौतम, राहुल सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



