गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लोटन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

लोटन/सिद्धार्थनगर। आपातकालीन सेवा नम्बर 112 पर दिनांक 8 अगस्त 2025 को धनंजय सिंह द्वारा सूचना दिया कि उनकी बकरियां अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई हैं। इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निगरानी में व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौर्य (प्च्ै) के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष लोटन दिनेश कुमार सरोज मय टीम द्वारा दिनांक 09.08.2025 को 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 02 बकरियों व घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को रविवार को मा0 न्यायालय भेजा गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 94/2025 धारा 305।,317(2) बीएनएस पंजीकृत किया है। बरामद बकरियों को बकरी मालिक को सुपुर्द किया गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल वर्मा पुत्र सन्तराम वर्मा, निवासी ग्राम बर्डपुर नं0-09, थाना मोहाना एवं दुर्गेश पुत्र पूर्णमासी भूज, निवासी ग्राम लकड़ा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर है। बरामदगी में 02 बकरियां और 02 अदद मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) है। इस दौरान गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लोटन दिनेश कुमार सरोज, एएसआई नन्दा प्रसाद, मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी संजय गुप्ता, मुख्य आरक्षी सुनील दत्त मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!