गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जमीन में धोखाधड़ी व मार-पीट में 03 लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। भू-माफियाओं द्वारा जमीन और मकान की बिक्री में धोखाधड़ी व पीड़िता द्वारा दिये गये एडवांस 20 लाख मांगने पर मार-पीट का मामला सामने में आया है। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम गोरखपुर के हुमायुंपुर निवासी मोहम्मद मुर्तजा हैदर ने शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर बताया कि शोहरतगढ़ में जमींन खरीदने के लिए तीन वर्ष पहले शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धनधरा निवासी मो0 हुसेन, परसोंहिया निवासी मोहम्मद इब्राहिम से मुलाकात हुई थीं। इन लोगों ने कहा कि एक मकान व 13 मण्डी जमीन बिकाऊ है। उसके बाद जमीन के स्वामी हरिद्वार पुत्र चन्दभान निवासी नगर पंचायत शोहरतगढ़ से मुलाकात करवायीं। पूरे जमीन की कीमत 46 लाख रुपये में तय हुआ था और जमीन व मकान का एग्रीमेन्ट भी हो गया था। इसके बाद बैंक खाते व चेक के माध्यम 20 लाख विक्रेता हरिद्वार को दिया। शेष राशि बैनामा रजिस्ट्री होने के बाद देने की बात हुई थी। जमीन की पैमाइश करवायी गयी तो जमीन 09 मण्डी निकली। वहीं लगातार अपना रकम मांगने पर 10 जुलाई को शाम चार बजे इन लोगों ने थाना क्षेत्र के एक ढाबा पर मामला सुलझाने के लिए बुलाया गया था। जैसे ही पीड़ित वहां पहुंचा हरिद्वार, मोहम्मद इब्राहिम और मोहम्मद हुसैन गाली देते हुए मारा पीटा। जिसको लेकर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!