गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विकास खण्ड भनवापुर ब्लाक के 34 गांवों में सफल टीकाकरण अभियान

भनवापुर/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड भनवापुर के 34 गांवों में चलाया गया टीकाकरण अभियान पूरी तरह से सफल रहा। इस व्यापक स्वास्थ्य पहल की निगरानी अधीक्षक शैलेन्द्र मणि ओझा ने किया, जिनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता और टीकाकरण के प्रति भरोसा बढ़ाने में अधीक्षक श्री ओझा की भूमिका निर्णायक रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एकजुट होकर गांव-गांव पहुंचकर टीके लगाये और लोगों को जागरूक भी किया। जनता व जनप्रतिनिधियों ने अधीक्षक की इस मेहनत और प्रतिबद्धता की तारीफ करते हुए कहा कि अगर हर विभाग में ऐसे अधिकारी हों तो स्वास्थ्य सेवायें गांवों तक आसानी से पहुंच सकती हैं। इस दौरान टीकाकरण अभियान में अधिक्षक अधीक्षक शैलेन्द्र मणि ओझा की पूरी टीम मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!