गोल्हौरा पुलिस ने स्कूल में आयोजित की डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला

गोल्हौरा/सिद्धार्थनगर। जिले के थाना क्षेत्र गोल्हौरा की पुलिस ने मदर सजवुनिशा मोहम्मद हनीफ इन्टर कॉलेज मऊ नानकार में बुधवार को ष्डिजिटल वॉरियर्स कार्यशालाष् का आयोजन किया। इस कार्यशाला में अध्यापकों और छात्र-छात्राओं को डिजिटल वॉरियर्स बनने के लिए प्रशिक्षित किया गया और साइबर अपराधों के बारें में जागरूक किया गया। सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा चलाये जा रहे साइबर अपराध और भ्रामक जानकारी से बचाव अभियान के तहत यह कार्यशाला आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेंदू सिंह के पर्यवेक्षण में 6 अगस्त 2025 बुधवार को यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा राजेश कुमार गुप्ता और उप निरीक्षक रणविजय सिंह की टीम ने कार्यशाला में डिजिटल वॉरियर्स के कार्यों के बारें में विस्तार से बताया। इनमें अफवाहों को रोकना, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली फेक न्यूज को शेयर न करना, बिना जांच-पड़ताल के सोशल मीडिया पर सूचना साझा न करना और पुलिस के कार्यों को प्रोत्साहित करना शामिल है। कार्यशाला में युवाओं को साइबर अपराध से बचने के तरीके और फेक न्यूज की पहचान करने के बारें में जानकारी दी गई। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साइबर जागरूकता के लिए संचालित श्ब्लइमत क्वेजश् नामक ग् (ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउन्ट के बारें में भी बताया गया।प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया अकाउन्ट /न्च्च्वसपबम को फॉलो करने और साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 के बारें में भी जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखना है।




