गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लापता 08 वर्षीय बच्चे को सिद्धार्थनगर पुलिस ने किया बरामद

सिद्धार्थनगर। मुख्यालय सिद्धार्थनगर की पुलिस ने मानवीय संवेदन शीलता का परिचय देते हुए एक लापता 08 वर्षीय बच्चे को 24 घन्टों के अन्दर ही सकुशल बरामद कर लिया। ग्राम खजुरिया से लापता हुए बच्चे को पुलिस ने शहर के एक मकान की छत से सुरक्षित बरामद किया। आपको बता दें कि रविवार को ग्राम खजुरिया निवासी हैदर अली ने थाना सिद्धार्थनगर में अपने 08 वर्षीय पुत्र शोयब शाह के लापता होने की सूचना दी थी। शोयब घर से खेलने निकला था। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिवार द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन के आदेश पर तुरन्त कार्रवाई शुरू की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौर्य के पर्यवेक्षण में एक टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाया। पुलिस की सक्रियता से रविवार रात को बच्चे को शहर के ही एक मकान की छत से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्चे को तुरन्त उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे को सकुशल पाकर परिवार ने राहत की सांस ली। परिजनों ने सिद्धार्थनगर पुलिस की सक्रियता और मानवीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!