थाना कपिलवस्तुमें पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौर्य के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु बृजेश सिंह ने मंगलवार को थाना प्रांगण में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन, 15 अगस्त, चेहल्लुम एवं जन्माष्टमी के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरुओं/सदस्यों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई। सभी से शान्तिपूर्ण, सौहार्दपूर्वक त्यौहार को मनाये जाने की अपील की। बैठक में मौजूद सभी व्यक्तियों से त्यौहार के दृष्टिगत शासन/उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त गाइडलाइन से अवगत कराया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष कपिलवस्तु बृजेश सिंह सहित तमाम ग्राम प्रधान, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरुओं/सदस्यों व पुलिस कर्मी मौजूद रहें।




