उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सीमा सुरक्षा को लेकर एसडीएम ने किया बैठक

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद व एसएसबी के डिप्टी कमान्डेंट यशवन्त कुमार ने एसडीएम राहुल सिंह के साथ बैठक कर सीमा सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा सीमा पर निगरानी, गश्ती, खुफिया सूचना तंत्र और अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सम्भावित गतिविधियों की रोकथाम को लेकर विस्तृत जानकारी ली गई। एसडीएम ने कहा कि सीमा पर खाद्यान्न तस्करी, खाद तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी आदि को आपस में समन्वय बना रोकने की जरूरत है। सीओ परवीन प्रकाश, तहसीलदार अजय कुमार आदि मौजूद रहें।




