उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
नगर पंचायत में मच्छरों का प्रकोप, नगरवासी परेशान

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में मच्छरों का प्रकोप अधिक बढ़ गया है। इसके कारण नगरवासियों का जीना मुहाल हो गया है। मच्छरों के काटने से लोगों को खुजली और जलन जैसी समस्याएं हो रही हैं। मच्छरों के प्रकोप के कारण लोगों में मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने एंटी लार्वा दवाओं के छिड़काव की मांग की है। इस सम्बन्ध में चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि मच्छरो की एवं एंटी लार्वा दवाओं के छिड़काव शीघ्र करवाया जायेगा।




