उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सवर्ण आर्मी ने दुर्गेश कुमार पाण्डेय को बनाया जिले का जिला उपाध्यक्ष

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। श्सवर्ण आर्मीश् संगठन ने सिद्धार्थनगर जिले में अपनी टीम का विस्तार किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पाण्डेय ने दुर्गेश कुमार पाण्डेय को सिद्धार्थनगर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि दुर्गेश कुमार पाण्डेय को सवर्ण समाज के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने और सवर्ण समाज को एकजुट करने का निर्देश दिया गया है। इस नियुक्ति से जिले में संगठन की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। वहीं सवर्ण आर्मीश् के दुर्गेश कुमार पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष बनने पर इष्ट-मित्र, साथी और क्षेत्रीय लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।




