पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त जारी, पूर्व मंत्री ने बांटे प्रमाण पत्र

इटवा/सिद्धार्थनगर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी के बनौली, सेवापुरी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त का हस्तान्तरण किया। इस योजना के तहत देश भर के 9.70 करोड़ किसानों के खातों में लगभग 20,500 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई। सिद्धार्थनगर जिले के इटवा विकास खण्ड के सभागार में पूर्व मंत्री डॉ0 सतीश द्विवेदी ने इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। उन्होंने मौजूद लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये और सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री डॉ0 सतीश द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह पहले देश के किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और कृषि उन्नति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। सिद्धार्थनगर जनपद में 3.15 लाख किसानों के खातों में लगभग 63.10 करोड़ रुपए की धनराशि हस्तान्तरित की गई। कार्यक्रम में सभासद सहजराम यादव, पप्पू उपाध्याय, निपेन्द्र सिंह, अमित पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता शत्रुध्न पाण्डेय, शिवजी तिवारी, संजय मिश्रा, गुड्डू यादव, मनोज यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य सन्देश ष्अन्नदाता का सम्मान, विकसित भारत की पहचानष् रहा, जो किसानों के प्रति सरकार के सम्मान और देश के विकास में उनके योगदान को रेखांकित करता है।




