त्रिलोकपुर पुलिस ने 01 गफर वारण्टी को किया गिरफ्तार

त्रिलोकपुर/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विपिन प्रकाश सिंह के नेतृत्व मे थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा मंगलवार को वाद संख्या 997/16 धारा 4/21 से सम्बन्धित एक नफर वारन्टी को ग्राम बुड्ढी खास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी सफातुल्ला पुत्र किताबुल्लाह निवासी ग्राम बुड्ढी खास थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार कुँवर व हेड कांस्टेबल अब्दुल मन्नान खान मौजूद रहें।




