निःशुल्क पशु टीकाकरण का छठवां चरण आज से प्रारम्भ

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण अभियान (एन ए डी सी पी) योजना के अंतर्गत खुरपका मुंहपका ( एफ एम डी) टीकाकरण अभियान के छठवें चरण का शुभारंभ आज मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ गणेश प्रसाद जी के नेतृत्व मे विकासखंड नौगढ़ के पशु चिकित्सालय परिसर से कपिलवस्तु विधानसभा के माननीय विधायक श्री श्याम धनी राही जी के कर कमलों द्वारा किया गया। टीकाकरण अभियान की शुरुआत मे कपिलवस्तु विधानसभा माननीय विधायक श्यामधनी राही जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया गया। पशुपालन विभाग सिद्धार्थनगर द्वारा एफएमडी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि यह अभियान लगातार 45 दिनों तक दिनांक 23 जुलाई 2025 से 5 सितंबर 2025 तक चलाई जाएगी। जिसमें जनपद के 14 विकास खंडो में 28 टीमें लगाई गई है जो पशुपालक के दरवाजे पर जाकर उनके गौवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण करेंगी। ये टीमें उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के संकल्प को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान पशुओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल पशुओं को रोग मुक्त करता है बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि भी करता है तथा पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित भी होती है । यह पूर्णतः निःशुल्क है । टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ गणेश प्रसाद ने कहा कि इस अभियान में लगाई गई टीमें आपस में समन्वय स्थापित करके जनपद के पशुओ मे होने वाले खुरपका मुंहपका टीकाकरण करेंगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए निर्धारित समय सीमा में माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है तथा सभी अधिकारियों को इस माइक्रो प्लान से अवगत करा दिया गया है। खुर पका मुंह पका टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ ऋषिकेश दर्शन ने बताया कि जनपद को 253000 वैक्सीन प्राप्त हो चुकी है जिससे जनपद में समस्त पशुओं को इससे अच्छादित किया जाएगा तथा किए गए टीकाकरण की भारत पशुधन एप पर ऑनलाइन फीडिंग भी की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने किया। इस अवसर पर उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नौगढ़ सदर डॉ राज बहादुर यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिमेष मिश्रा,डॉ विनोद पांडेय,डॉ राजकमल यादव, डॉ देवेंद्र गौतम, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ बनारसी मिश्रा, पशुधन प्रसार अधिकारी रमेश चंद्र,अजीत निषाद,अनिल निषाद,अखिलेश साहनी,जगराम यादव,देवेंद्र प्रताप, वेटरनरी फार्मासिस्ट रवि कुमार सहित समस्त पैरावेट स्टॉफ उपस्थित रहे। उक्त जानकारी पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने दी।




