उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बांसी पुलिस ने 01 नफर वारण्टी को किया गिरफ्तार

बांसी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक बांसी सन्तोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को बांसी पुलिस द्वारा वारण्ट वाद संख्या 158/2021 धारा 323, 504 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारण्टी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी अखिलेश पुत्र बसन्त निवासी मोहल्ला पन्तनगर थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजयप्रकाश दीक्षित व कांस्टेबल शैलेश कुमार मौजूद रहें रहें।




