गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखीमपुर

लखीमपुर खीरी : लोधी समाज के युवक युवती परिचय महासम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

दैनिक बुद्ध का सन्देश
लखीमपुर खीरी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोधी समाज द्वारा तृतीय युवक युवती परिचय महासम्मेलन की तैयारियां जोरों पर चल रही है जानकारी देते हुए लखीमपुर खीरी निघासन क्षेत्र के राष्ट्रीय लोधी महासभा के प्रदेश प्रवक्ता रतीराम लोधी ने बताया कि राष्ट्रीय लोधी बौद्धिक संगठन के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर 2024 को लोधी समाज का तृतीय युवक/युवती परिचय महासम्मेलन-सत्यम फार्म्स, कनावनी पुलिया, ब्प्ैथ् रोड, इंदिरापुरम, जनपद-गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है इस कार्यक्रम में भारत के कोने-कोने से लोधी समाज के युवक/युवती एवं सामाजिक बंधु सहभागिता कर रहे है

इस कार्यक्रम को भव्य और दिव्य रूप देने के लिए जिसकी सूचना उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में गांव-गांव तक पहुंचे जिसके लिए राष्ट्रीय लोधी महासभा की संस्थापक दीदी अनुपमा सिंह लोधी (राष्ट्रीय सदस्य-ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी एवं प्रभारी दिल्ली प्रदेश, पूर्व स्वतंत्र निदेशक केंद्रीय भंडारण निगम भारत सरकार, सदस्य राज महिला आयोग, उत्तर प्रदेश शासन) एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री उमेश भाई लोधी के मार्गदर्शन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इंजी.के.सी.सिंह लोधी के नेतृत्व में पहुँचे गी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!