मिश्रौलिया पुलिस ने अपहरण के आरोपी 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी इटवा शुबेन्दु सिंह के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया नरायन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को थाना मिश्रौलिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 99/2025 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को मधवापुर चौराहे से गिरफ्तार कर सम्बन्धित अपहृता को बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त दीनानाथ केवट पुत्र स्व0 महादेव केवट साकिन बारिकपार टोला केवटहिया थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक श्याम कन्हैया दूबे, कांस्टेबल आकाश यादव व महिला कांस्टेबल अनुराधा गुप्ता मौजूद रहीं।




