गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित’’ के थीम पर आयोजित होगा भू-जल सप्ताह

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच । मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद में 22 जुलाई 2025 तक ‘‘जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित’’ की थीम पर आयोजित होने वाले भूजल सप्ताह अन्तर्गत विभिन्न स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन होगा। श्री चन्द्र ने बताया कि सप्ताह अन्तर्गत बेसिक, माध्यमिक, उच्चतर एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग एवं अन्य राजकीय शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिये है कि अधिनस्थ स्कूलो, कालेजों, विश्वविद्यालयों, शैक्षिक संस्थानों में भव्यता के साथ भू-जल सप्ताह का आयोजन कराये। शहरी क्षेत्रों में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग भी अपने अधीनस्थ प्राधिकरणों के माध्यम से भूज-जल सप्ताह अवधि में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता हेतु पोस्टर्स, बैनर्स, होर्डिंग आदि का प्रदर्शन करायेंगे।
सीडीओ श्री चन्द्र ने सभी सम्बन्धित विभागों को यह भी निर्देश दिये है कि जन सामान्य की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कराये जाने के दृष्टिगत केन्द्रीय संस्थानों, प्रतिष्ठानों गैर-सरकारी संगठनों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों का भी सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जाय। विशेष रूप से कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला विज्ञान क्लब, पर्यावरण शिक्षा केन्द्र, शिक्षा मित्र आंगनवाड़ी केन्द्र, जल पनोक्ता समितियां, रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी, औद्योगिक व्यापारिक संगठन, बिल्डर्स एसोसिएशन, इन्सटीट्यूशन आफ इंजीनियर्स, युवा मंगल दल, नेहरू युवा केन्द्र इत्यादि संगठनों को भी भू-जल सप्ताह से जोड़ा जाय। सीडीओ श्री चन्द्र ने बताया कि सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये गये हैं कि आयोजन की कार्ययोजना इस प्रकार बनायी जाये कि भूजल संरक्षण का सन्देश आम जनता तक पहुंचे और वे जल संचयन एवं जल संरक्षण के प्रति संवेदनशील बन सकें। सीडीओ द्वारा कृषि, सिंचाई, लघु सिंचाई, विकास प्राधिकरण, नगर निकायों, आवास, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, उ.प्र. जल निगम, लोक निर्माण, उद्यान, शिक्षा विभाग आदि विभागों को निर्देशित किया गया है कि इस पुनीत कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से सफल बनाया जाना सुनिश्चित कराएं तथा शासन की मंशानुरूप ‘‘भूजल सप्ताह’’ के सफल आयोजन हेतु विस्तृत एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर फोटोग्राफ्स सहित नोडल अधिकारी/सहा.अभि., लघु सिंचाई, बहराइच के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!