शिकायतों के निस्तारण हेतु सिद्धार्थनगर पहुंचें महा प्रबन्धक हेमन्त जैन

सिद्धार्थनगर। शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचकर सुनिश्चित कराने तथा योजना की वास्तविकता की जानकारी करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा हेमनत जैन, महाप्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम पश्चिम बंगाल को आकांक्षी जनपद सिद्धार्थनगर में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम, क्रय केन्द्र, उचित दर की दुकान तथा सी0पी0 ग्राम/पी0जी0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थलीय सत्यापन हेतु नामित किया गया है। महाप्रबन्धक हेमन्त जैन दिनांक 16 जुलाई 2025 को जनपद में आगमन हुआ, जिनका दिनांक 16 व 17 जुलाई 2025 को दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। दिनांक 16.07.2025 को हेमन्त जैन द्वारा जनपद में आगमन के पश्चात सर्वप्रथम सी0पी0 ग्राम/पी0जी0 पोर्टल पर आपूर्ति व विपणन विभाग द्वारा निस्तारित सन्दर्भों के लाभार्थियों से वार्ता किया गया। शिकायत कर्ताओं/लाभार्थियों द्वारा नियमानुसार निस्तारण होना बताया गया। तत्तपश्चात भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का निरीक्षण के पश्चात ग्राम भगवानपुर विकास खण्ड़ बर्डपुर, तहसील नौगढ़ के उचित दर की दुकान पर निरीक्षण किया गया। जहां दुकान के स्वरूप आदि का सत्यापन के पश्चात दुकान से सम्बद्ध कार्डधारकों से उन्हें प्राप्त हो रहे खाद्यान्न आदि की जानकारी ली गयी। विकास खण्ड बर्डपुर में स्थित विपणन विभाग के गोदाम में स्थापित क्रय केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर देवेन्द्र प्रताप सिंह जिला पूर्ति अधिकारी सिद्धार्थनगर, विजय कुमार प्रसाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, श्रीमती विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक बर्डपुर, दीपक शुक्ला क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, मुकेश कुमार वाणिज्य प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम, अजय कुमार प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम बर्डपुर उपस्थित थे।




