गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

स्नातक की तृतीय मेरिट लिस्ट जारी, काउंसलिंग 22 सितंबर से, सोनभद्र

स्नातक की तृतीय मेरिट लिस्ट जारी,काउंसिलिंग 22 सितम्बर से। ओबरा नगर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में बीए,बीएससी,बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु आवेदन किये हुए अभ्यर्थियों की तीसरी मेरिट लिस्ट महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा सीट वृद्धि के पश्चात 19 सितम्बर 2022 को महाविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गयी।उक्त आशय की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष के तृतीय मेरिट लिस्ट के समस्त अभ्यर्थियों काउंसिलिंग 22 सितम्बर 2022 को,बीकॉम प्रथम वर्ष के तृतीय मेरिट लिस्ट के समस्त अभ्यर्थियों कि काउंसिलिंग 23 सितम्बर 2022 को एवं बीए प्रथम वर्ष के तृतीय मेरिट लिस्ट के समस्त अभ्यर्थियों कि काउंसिलिंग दिनांक 24 सितम्बर 2022 को दोपहर 12 बजे से अपराहन 4 बजे तक महाविद्यालय परिसर में सम्पन्न होगी।प्रवेश काउंसिलिंग हेतु सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेशआवेदनपत्र,टीसी,सीसी,हाईस्कूल,इंटर मीडिएट का अंक पत्र प्रमाणपत्र,आरक्षित वर्ग से है तो जाति प्रमाण पत्र,आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थी इडब्लूएस प्रमाण पत्र,एक या दो वर्ष का अंतराल होने पर नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र सहित सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं छाया प्रति लाना अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!