Uncategorized
एक दिवसीय प्रशिक्षण सीएचसी पर हुआ सम्पन्न

बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेजवापुर में इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के तहत कम्युनिटी इंगेजमेंट के लिए टीबी सरवाइवर की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अभिषेक अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सीनियर ट्रीटमेंनट सुपरवाइजर ,बीसीपीएम और वर्ल्ड हेल्थ पाटर्नस केजिला समन्वयक एंव कम्युनिटी क्वाडीनेटर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में टीबी बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना है।


