सिद्धार्थनगर के निवासी बाबाधाम से लौट रहे कुशीनगर में हुआ भीषण दुर्घटना, 4 की मौत व 2 घायल

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी अर्टिगा कार से चालक सहित 6 लोग बाबाधाम से लौट रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के कुशीनगर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो गम्भीर घायल हो गये। आपको बता दें कि जनपद सिद्धार्थनगर मुख्यालय निवासी सरकारी कर्मचारी कानूनगो रामकरन गुप्ता, खुनियांव ब्लाक में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी सुजीत कुमार जायसवाल, शिक्षक कैलाश मणि त्रिपाठी एवं मनोज कुमार शर्मा सहित दो अन्य सम्पादक राजेश शर्मा (बुद्ध का सन्देश) व सुशान्त शर्मा बाबाधाम दर्शन कर लौट रहे थे। जनपद कुशीनगर के राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर स्थित पटहेरवा अन्तर्गत बगही कुटी के पास पहुंचे ही थे कि अर्टिगा कार ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे से जा टकराई। जिससे अर्टिका कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। वहीं सड़क हादसे के सम्बन्ध में कार चालक राजेश शर्मा (सम्पादक) ने बताया कि वह बीती रात 10 बजे झारखण्ड से निकले थे और लगातार गाड़ी चला रहे थे। सुबह के समय झपकी आने के कारण अर्टिगा कार अनियन्त्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क हादसे में मृतकों की पहचान मनोज कुमार शर्मा (व्यापारी), सुजीत कुमार जायसवाल (ग्राम विकास अधिकारी), रामकरन गुप्ता (कानूनगो) व कैलाश मणि त्रिपाठी (शिक्षक) और घायल व्यक्तियों में राजेश शर्मा (सम्पादक – बुद्ध का सन्देश) व सुशान्त शर्मा थे। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका समुचित उपचार चल रहा है। सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियन्त्रण में लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस अग्रिम कानूनी कार्यवाही में जुट गई। जनपद सिद्धार्थनगर में सड़क दुर्घटना में मृतकों की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। वहीं नगरवासियों ने कहा कि बहुत बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। आज सिद्धार्थनगर का सबसे काला दिन है, अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि!

