गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

बार एशोसिएशन सभागार में कबि गोष्ठी का हुआ आयोजन, सोनभद्र

बार एसोसिएशन सभागार मे कविगोष्ठी अधिवक्ता दिवस प्रथम राष्ट्र पति डा. राजेन्द्र प्रसाद जयंती के उपलक्ष्य मे बार एसोसिएशन सभागार मे कविगोष्ठी का आयोजन किया गया।अध्यक्ष ता जगदीश पंथी संयोजन प्रद्युम्न तिवारी.एड आयोजन अशोक तिवारी एड संरक्षक बार एसोसिएशन सोनभद्र अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक एड रहे।वाणीवंदना व राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा पर अपर जिला जज व सी जे एम साहब जो मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि थे माल्यार्पण दीपदान किये। ईश्वर विरागी ने वंदना प्रस्तुत कर शमां बांध दिये। कविजगदीश पंथी ने टेर रहा बंजारा दर्द की बांसुरिया सुनाकर वाह वाही लूटी।ओज मुखर स्वर प्रद्युम्न कुमार तिवारी.एड ने झांसी के रानी का पानी हिंदुस्तानी बोला भागो फिरंगी हिंदुस्तान ए हमारा है सुनाकर वाह वाही लूटी।राष्ट्र वाद के कवि प्रभात सिंह चंदेल ने हो जा ऊं कुर्बान अगर मां भारती के चरणों मे मेरे मस्तक पर मेरा भारत महान लिखदेना सुनाकर अद्भुत जागरण किये।अजय कक्का हास्य व्यंग्य के कवि ने हंसाते हंसाते लोगों को लोट पोट कर दिये।दिवाकर मेघ अरुण तिवारी दिनेश चौबे कौशल्याचौहान मदन चौबे दिलीप सिंह दीपक धर्मेंश चौहान दयानंद राकेश शरण मिश्र जयराम सोनी सुधाकर स्वदेश प्रेम आशीष शुक्ला अब्दुल हई आदि कवियों ने ओज हास्य व्यंग्य राष्ट्र वाद छंद गीत गजल मुक्तक न ई कविता रुबाई शेर शायरी सुनाकर खूब सराहना अर्जित कर माहौल को ऊंचाई दिये।आयोजन परिचर्चा का संचालन रामचंद्र मिश्र एड. ने किया तो वहीं कविगोष्ठी का संचालन अशोक तिवारी ने किया दोपहर शुरू होकर आयोजन देर शाम तक चलता रहा इस अवसर पर जयशंकर तिवारीएड अरुण प्रतापसिंह चंद्र प्रकाश दूबे एड पूनम सिंह धर्मेन्द्र तिवारी.एड आत्मप्रकाश तिवारी.एड फारुक अली हास्मी प्रधान पुरुषोत्तम कुशवाहा ठाकुर मौर्य अजीत शुक्ला नंदलाल अविनाश त्रिपाठी एड.आदि सैकड़ो लोग अंतिमफ समय तक जमे रहे।अध्यक्षजगदीश पंथी ने समापन की घोषणा किये.स्वागत भाषण नरेंद्र कुमार पाठक एड बार एसोसिएशन सोनभद्र अध्यक्ष ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!