विद्यालय में नामांकन मेला में बच्चों का हुआ नामांकन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। ब्लाक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोहरिया खुर्द में एनपीआरसी द्वारा आयोजित नामांकन मेला में कुल बारह बच्चों का नामांकन शुक्रवार को हुआ। नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत नोडल शिक्षक संकुल दधीचि कुमार व शिक्षकों द्वारा किया गया। नोडल शिक्षक संकुल दधीचि कुमार ने कहा कि विद्यालय में नामांकन दर बढ़ाने के लिए नामांकन मेंले का आयोजन किया गया। जिसका प्रचार प्रसार भी कराया गया था। शुक्रवार को मेले में 12 अभिभावकों ने अपने बच्चों को विभिन्न कक्षाओं में नामांकन के लिए लेकर उपस्थित हुए। विद्यालय में ज्योति, नन्दिनी, विजय कुमार, प्रवीण, आर्यन, अंशिका, वन्दना आदि बच्चों के नामांकन होने के बाद उनमें काफी खुशी रही। पूर्व एआरपी मुस्तन शेरुल्लाह ने कहा कि ऐसे आयोजन सराहनीय हैं। इस दौरान एसआरपी सत्येंद्र यादव, शिक्षक संकुल दधीचि कुमार, मुस्तन शेरुल्लाह, सन्तोष कुमार, हरेन्द्र सिंह, अविनाश गौड़, राम बहादुर यादव, अर्जुन प्रसाद व अभिभावक रामसुमेर, अकाली, भूरी, मन्ना आदि लोग मौजूद रहे।




