नपा बांसी प्रताप नगर मोहल्ले में नवनिर्मित नाली हप्ते भर में ही टूट गया, जिम्मेदार मौन

बांसी/सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद बांसी के प्रताप नगर मोहल्ले में बाम्बे मेडिकल स्टोर के गली में नवनिर्मित नाली हप्ते भर में ही टूट गया। आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद बांसी में हो रहे कार्यों में कमीशन का दिमक लग गया है। कुछ दिन पहले बने नाली अपनी दुर्दशा पर आशू बहा रहा है। जिसको लेकर कुछ दिन पूर्व नाली का निर्माण कराया गया था। मोहल्ला वासियों ने कहा कि नगर पालिका बांसी में भष्ट्राचार का बोलबाला है। नगर पालिका ईओ व नपा अध्यक्ष सहित ठेकेदार निर्माण कार्यों में मालामाल हो रहे हैं। जहां एकाध घन्टें बारिश के चलते नगर में तहसील, ब्लॉक, कोतवाली रोड सहित नगर क्षेत्र में तमाम जगह जल जमाव हो जा रहा है। वही प्रताप नगर में हो रहे नाली निर्माण एक हप्ते में ही टूट गया। सूत्रों की माने तो नगर पालिका में केवल भष्ट्राचार का बोलबाला है, जो भी कार्य होता है तो उसमें जिम्मेदार अच्छा कमीशन लेकर कार्य को उसी हाल पर छोड़ दिया गया। मोहल्ला वासियों के अनुसार बताया कि नाली निर्माण अभी एक हप्ता भी नहीं हुआ और नाली टूट गया। अब तो बरसात में जलजमाव झेलना ही पड़ेगा।




