पुलिस ने स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों की किया चेकिंग

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को प्रभारी एण्टी रोमियो स्कवाड टीम शक्ति मोबाइल द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो कार्यवाही के तहत थाना क्षेत्र बांसी में रतनसेन इण्टर कालेज, तिलक राम इण्टर कालेज, मिठवल, कस्बा बांसी, चौक व स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़कों, चौराहों पर चेकिंग की गयी तथा महिला दुकानदारों से नियमित आयें दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारें में जानकारी प्राप्त की गयीं। वहीं चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही। इस दौरान एण्टी रोमियों टीम में प्रभारी एण्टी रोमियो टीम सिद्धार्थनगर शाइस्ता, महिला हेड कांस्टेबल मधु, महिला हेड कांस्टेबल सुनीता यादव सहित कांस्टेबल श्रीप्रकाश चौरसिया मौजूद रहें।




