उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बढ़नी रेलवे स्टेशन का सुन्दरीकरण अधर में, कार्यों में तेजी को लेकर प्रशासन से मांग

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। रेलवे द्वारा बढ़नी स्टेशन के सुन्दरीकरण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाये जाने वाले लिफ्ट और एस्केलेटर का काम महीनों से ठप है। यह स्थिति तब है जब इसी रूट पर स्थित सिद्धार्थनगर और बलरामपुर रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य न केवल समय पर पूरे कर लिए गये, बल्कि इनका लोकार्पण भी हो चुका है। स्थानीय निवासी नितेश रौनियार, विनय अग्रहरि, अर्जुन यादव, मुकेश सिंह और जनप्रतिनिधियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि बढ़नी स्टेशन के कार्यों में तेजी लाई जाए और शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लोकार्पण किया जाए। जन सम्पर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एफओबी का कार्य दिसम्बर तक पूरा हो जायेगा, इसके बाद लिफ्ट का कार्य मार्च तक पूरा हो जायेगा।




