गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एक निशान एक विधान एक प्रधान के प्रणेता रहें डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी – कन्हैया पासवान

मण्डल शोहरतगढ़ में डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर हुआ संगोष्ठी सम्पन्न।

शोहरतगढ/सिद्धार्थनगर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी शोहरतगढ़ मण्डल के तत्वाधान में जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन रविवार को नगर पंचायत सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् का गायन कर किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा के द्वारा किया गया। इस शिवशक्ति ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राम विनोद यादव ने किया। इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान और विशिष्ट अतिथि रविन्द्र कुमार वर्मा रहें। इस दौरान मुख्य अतिथि कन्हैया पासवान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने विचारों और सिद्धांतों से देश की राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किये। उनका सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और देशवासियों के कल्याण के लिए समर्पित रहा। आज अगर भारत के विभिन्न राज्यों के लोग बिना परमिट के जम्मू-कश्मीर जा पाते हैं, तो इसके पीछे डॉ0 मुखर्जी का संघर्ष और बलिदान है। उन्होंने देश की अखण्डता को अक्षुण्ण रखने के लिए अतुलनीय साहस और पुरुषार्थ का परिचय दिया। राष्ट्र निर्माण में उनका अमूल्य योगदान रहा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि रविन्द्र कुमार वर्मा ने भी उनके जीवन पर डाला। इसी क्रम में मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण पाल चौधरी, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डॉ0 पवन कुमार मिश्र, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, राजकुमार मोदनवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस दौरान मुख्य रूप से मण्डल महामंत्री अभिषेक चौधरी, अवधेश आर्या, पंकज गौड़, राम कुमार त्रिपाठी, राधेश्याम मिश्रा, राम कुमार यादव, राम प्रताप चौधरी, संजय मिश्रा, अवधेश यादव, सरजू प्रसाद, शैलेश चौधरी, विवेक चौधरी, अनूप त्रिपाठी, नीलेश चौधरी, राम सुभग पटेल, गौरव शर्मा, विरेन्द्र चौधरी, वासुदेव शर्मा, कैलाश मिश्रा आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!