गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बर्डपुर मण्डल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म-जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म-जयंती पर रविवार को भाजपा बर्डपुर मण्डल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी उर्फ़ लाल बाबा रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने प्रखर राष्ट्रवादी विचारों और कार्यों से माँ भारती को गौरवान्वित करने वाले महान विचारक, करोड़ो कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तम्भ थे । जम्मू-कश्मीर से दो विधान, दो निशान और दो प्रधान समाप्त करने के लिए श्रद्धेय डॉ. मुखर्जी जी अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक संघर्षरत रहे। कश्मीर से धारा-370 हटाकर उनके स्वप्न को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने साकार किया है। माँ भारती की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए दिया गया आपका अमर बलिदान अनंतकाल तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम को जिला मंत्री अजय उपाध्याय निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सब्लू साहनी आदि ने सम्बोधित किया । इस दौरान अजय उपाध्याय नितेश पाण्डेय अमित उपाध्याय सब्लू साहनी मुन्नी देवी विवेक गोस्वामी मंगलेश शुक्ला सुरेंद्र यादव हरिशंकर तिवारी राजेंद्र विश्वकर्मा घनश्याम विनय राव आशीष मिश्रा सर्वजीत चौधरी हेमंत जायसवाल कृष्ण कुमार शुक्ला राजकुमार चौधरी जेपी मौर्य दिलीप कन्नौजिया बीरू कन्नौजिया बृजेश सिंह प्रतिमा दुबे विंद्रावती देवी शिवम मिश्र राकेश मिश्र घनश्याम गिरी रामबिलास मौर्य राकेश तिवारी राजेश यादव रामकुमार यादव विनोद उपाध्याय आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!