पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

बहराइच। डा. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस कॉलेज सबलापुर परिसर में बुधवार को वन महोत्सव पर पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। संस्था मैनेजर आस्था शुक्ला, नर्सिंग प्राचार्य हरीश नागर, आयुर्वेद प्राचार्य डॉ आनंद कुमार चौरसिया,शिक्षक समेत छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर साथ ही सबसे 5-5 पौधे लगाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करने की अपील की। मैनेजर आस्था शुक्ला ने कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं और पर्यावरण बचाने में मदद करते हैं। नर्सिंग प्राचार्य हरीश नागर ने कहा कि आज के समय में यदि शुद्ध वातारण में सांस लेना है तो हर किसी की जिम्मेदारी है वह प्राकृतिक सन्तुलन को ध्यान में रखते हुए कार्य करे और परिवार का मुखिया हर सदस्य के नाम से पौधरोपण जरूर करें। पौधारोपण में डा. मुकेश माहिच, जेपी शुक्ला, महेंद्र शुक्ला, वैदवी गुप्ता, मिनाक्षी वर्मा,हर्ष गुप्ता,अनुभव श्रीवास्तव,आयुष यादव, अंशुल मिश्रा, पारुल यादव, साधना चौहान,शिवानी भारती, अपूर्वा जायसवाल,पायल सिंह समेत आदि समेत नर्सिंग व आयुर्वेदिक कालेज के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया।




