गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

गौरी गांव में तस्करी के लिए रखा ब्राजीली मटर व खाद बरामद, किया कस्टम के सुपुर्द

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र कपिलवस्तु क्षेत्र के चौकी बजहा क्षेत्र के सीमा के गौरी टोले के मकान में तस्करी के लिए रखा 45 बोरी ब्राजील मटर व पांच बोरी डीएपी खाद बरामद किया गया। सूचना वाहक ने जिला अधिकारी को सूचना दिया कि कोतवाली क्षेत्र के गौरी सीमा पर तस्कर भारी मात्रा में तस्करी के सामान रखे है। मंगलवार मध्य रात्रि में जिला अधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी, तहसीलदार मजिस्ट्रेट, एसएसबी, मण्डी सचिव मौके पर छापेमारी किया। एक मकान में ताला लगा हुआ था, जिसे सील कर चले गये। बुधवार को टीम मौके पर पहुंची, सील तोड़ा गया। जिसमे 45 बोरी ब्राजीली मक्का व पांच बोरी डीएपी खाद बरामद हुआ। पकड़े गये युवक की पहचान सर्वजीत साहनी पुत्र पंचम ग्राम सभा भरवालिया टोला भरवालिया थाना कपिलवस्तु के रूप में हुई। जिसे समान के साथ विधिक कार्यवाही करते हुए एसएसबी व पुलिस ने कस्टम कार्यालय खुनुवां के लिए भेज दिया है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल, तहसीलदार सदर सन्तराज सिंह, एसएसबी कैम्प प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार शर्मा, मण्डी सचिव विजय सेन सिंह, सहायक कृषि अधिकारी सूरज कुमार, चौकी प्रभारी बजहा आनन्द कुमार, राजस्वकर्मी विनय पाण्डेय, प्रधान सलाहुद्दीन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!